उत्तराखंड

चिकित्सकों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती  : डा.सुचित्रा सिंह

हरिद्वार। देशरक्षक तिराहा स्थित आर्यवृत मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दौरान अस्पताल में कार्यरत् महिला चिकित्सकों, नर्सो व स्टाफ की अन्य महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। महिला दिवस की बधाई देते हुए डा.अखिलेश सिंह ने कहा कि एक महिला तमाम रिश्तों को एक माला में पिरो कर रखती है। महिलाओं का योगदान किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कहीं ज्यादा होता है। महिला घर संभालने के साथ कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती है। डा. अखिलेश सिंह ने कहा कि तमाम धर्म शास्त्रों में नारी की महिमा करते हुए पूज्यनीया बताया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है।

वहां देवता निवास करते हैं। इसलिए सभी को महिलाओं का सम्मान करने के साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। डा.सुचित्रा सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। महिला घर, परिवार व समाज का मार्गदर्शन करते हुए प्रेरक की भूमिका निभाती है। डा.सुचित्रा सिंह ने कहा कि एक स्त्री नई पीढ़ी को जन्म देती है। महिला के बिना सशक्त समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन आज बेटियों व महिलाओं के प्रति बढ़ रही आपराधिक मानसिकता सभी के लिए चिंता का विषय है।

सभी को बेटियों व महिलाओं को अत्याचार से बचाने के लिए संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए। बेटियां पढ़ें और आगे बढ़ें इसके लिए बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा के अवसर मिलने चाहिए। इस दौरान डा.शीरिन, रानी, मीनू, मोहिनी, गुड्डी, कविता, डा. दीपक, डा.भरत शेट्टी आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fapjunk