उत्तराखंड

युवा महोत्सव के लिए प्रदेश का 72 सदस्यीय दल रवाना

देहरादून। स्वामी विवेकानंद जयंती पर दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल गुरुवार को रवाना हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर दल की बस को रवाना किया।

राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72 प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस टीम में संगीत, लोक नृत्य, लेखन, डिबेट समेत अनेक विधाओं में पारंगत युवा शामिल है, जो वहां विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में हिस्सेदारी करेंगे।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है, उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। मंत्री रेखा आर्या ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और आयोजन में पहला स्थान करने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विशेष सचिव अमित सिन्हा, एसके जयराज, अजय अग्रवाल समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

9 thoughts on “युवा महोत्सव के लिए प्रदेश का 72 सदस्यीय दल रवाना

  • I’ve been surfing online greater than three hours lately, yet I never found any attention-grabbing article like yours. It’s pretty value enough for me. In my view, if all web owners and bloggers made just right content material as you did, the web will likely be a lot more useful than ever before. “A winner never whines.” by Paul Brown.

  • Some truly great information, Gladiolus I discovered this. “So long as little children are allowed to suffer, there is no true love in this world.” by Isodore Duncan.

  • Real instructive and excellent bodily structure of written content, now that’s user pleasant (:.

  • of course like your web site but you need to check the spelling on several of your posts. Several of them are rife with spelling issues and I find it very troublesome to tell the truth nevertheless I’ll definitely come back again.

  • certainly like your web site but you have to test the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I in finding it very troublesome to inform the truth however I will certainly come again again.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *