राष्ट्रीय

गोरखनाथ मन्दिर में पूजा पाठ करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी , आज भरेंगे नामांकन अमित शाह भी रहेगे मौजूद

उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनगरी से नामांकन करने से पहले अपने आवास में ही रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 विधानसभा सीटों की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। 11 फरवरी तक नामांकन कराए जा सकेंगे। दोनों मंडल के चुनाव छठें चरण में तीन मार्च को होने हैं। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।

हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उसे दुलारा-पुचकारा। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।मंदिर के 11 आचार्य अरविंद त्रिपाठी व आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे। मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक शुरू किया गया। रुद्राभिषेक के लिए दूध, आम्र रस, गन्ने का रस के अलावा अन्य कई फलों का रस रखा गया था। सुबह सात 7 बजे से  9 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद हवन किया गया।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में सबसे ज्यादा नौ सीटें गोरखपुर में हैं। नामांकन के पहले दिन ही शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ नामांकन कराएंगे। संतकबीरनगर नगर में विधानसभा की तीन, सिद्धार्थनगर में पांच, बस्ती में पांच, देवरिया में सात, कुशीनगर में सात और महराजगंज में पांच सीटें हैं। लेकिन  भाजपा ने गोरखपुर की कई सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया है।  इसी तरह समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर शहर और चौरीचौरा से प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। कांग्रेस ने गोरखपुर शहर, सहजनवां, चिल्लूपार, कैंपियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा और बांसगांव के प्रत्याशी अभी तक तय नहीं किए हैं। बसपा ने नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fapjunk