नाइजीरिया: जेल पर बंदूकधारियों के हमले के दौरान सैकड़ों कैदी फरार
[ad_1]
![नाइजीरिया में पिछले एक साल के दौरान इसी प्रकार पुलिस थानों पर भी हमले की घटनाएं सामने आई हैं. नाइजीरिया में पिछले एक साल के दौरान इसी प्रकार पुलिस थानों पर भी हमले की घटनाएं सामने आई हैं.](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/assests/images/placeholder.jpg?impolicy=website&width=509)
नाइजीरिया में पिछले एक साल के दौरान इसी प्रकार पुलिस थानों पर भी हमले की घटनाएं सामने आई हैं.
नाइजीरिया में पिछले एक साल के दौरान इसी प्रकार पुलिस थानों पर भी हमले की घटनाएं सामने आई हैं. नाइजीरिया के ओयो प्रांत में ओयो सुधार केंद्र के प्रवक्ता ओलानरेवाजू अंजोरिन ने एपी को बताया कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार देर रात जेल पर हमला कर दिया.
लागोस. दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया की एक जेल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दर्जनों कैदियों को रिहा करा लिया. अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में जेल पर हमला कर कैदियों को रिहा कराने की इस साल यह तीसरी घटना है. इस प्रकार की घटनाओं ने पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में जेलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं.
नाइजीरिया में पिछले एक साल के दौरान इसी प्रकार पुलिस थानों पर भी हमले की घटनाएं सामने आई हैं. नाइजीरिया के ओयो प्रांत में ओयो सुधार केंद्र के प्रवक्ता ओलानरेवाजू अंजोरिन ने एपी को बताया कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार देर रात जेल पर हमला कर दिया. पुलिस ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
नाइजीरिया के जेल विभाग अधिकारी फ्रांसिस एनोबोर ने भी इस घटना की पुष्टि की है. गौरतलब है कि केवल 2021 में जेल तोड़ने की घटनाओं में अब तक दो हजार से अधिक कैदी फरार हो चुके हैं.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
[ad_2]
Source link