पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए जाएंगे नए हेलीपोर्ट, जानिए यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
देहरादून। उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार होने के साथ अब यात्री सुविधाओं पर सरकार का विशेष फोकस है। इसके लिए केदारनाथ धाम, सहस्त्रधारा और हेमकुंड साहिब में हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। यात्रियों को इन हेलीपोर्ट पर वेटिंग रूम के साथ ही बैठने, पूछताछ काउंटर, जलपान सहित सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में 83 हेलीपैड हैं। जिनमें 51 सरकारी और 32 प्राइवेट हैं जबकि 22 हेलीपैड बनाने का काम चल रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने 33 नए हेलीपोर्ट और हेलीपैड प्रस्तावित किए हैं। इसमें जिलों से 10 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।