महाराष्ट्र के सुल्तानपुर गांव को दिया गया नया नाम
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के सुल्तानपुर गांव को अब ‘राहुल नगर’ के रूप में जाना जाएगा। स्थानीय निवासियों ने अपने गांव के उस निवासी की याद में इसका नाम बदल दिया है, जिन्होंने 26/11 मुंबई हमलों के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 600 घरों वाले इस गांव की आबादी करीब 1,000 है।
राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के कांस्टेबल राहुल शिंदे ने 14 साल पहले मुंबई के आतंकी हमले को दौरान शहादत दी थी। सोलापुर जिले की माधा तहसील के सुल्तानपुर के रहने वाले शिंदे को जैसे ही दक्षिण मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में फायरिंग की सूचना मिली, उन्होंने इस होटल के अंदर प्रवेश किया। होटल के अंदर प्रवेश करने वाले वह पहले पुलिसकर्मी थे। आतंकियों ने शिंदे के पेट में एक गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।