UKSSSC Recruitment 2022 : ग्रेजुएट्स के लिए मत्स्य निरीक्षक के पदों पर नौकरियां, मिलेगी शानदार सैलरी
[ad_1]
UKSSSC Recruitment 2022 : उत्तराखंड अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती निकली है. नोटिस के अनुसार मत्स्य निरीक्षक पद के लिए कुल 28 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होगी और 20 मार्च 2022 तक चलेगी. नोटिस के अनुसार मत्स्य निरीक्षक के पद पर भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी. लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त 2022 तक किए जाने का प्रस्ताव है.
UKSSSC Recruitment 2022 : महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 20 जनवरी 2022 से
आवेदन की अंतिम तिथि- 5 मार्च 2022
लिखित परीक्षा- अगस्त 2022
UKSSSC Recruitment 2022 : मत्स्य निरीक्षक पद के लिए शैक्षिक योग्यता
मत्स्य निरीक्षक पद के लिए उम्मीदवार को फिशरी साइंस में ग्रेजुए होना चाहिए. या गोविंद बल्लभपंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से फिशरीज साइंस में चार वर्षीय ग्रेजुएट होना चाहिए.
UKSSSC Recruitment 2022 : आयु सीमा
21 वर्ष से 42 वर्ष तक
UKSSSC Recruitment 2022 : लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए सिलेबस
मत्स्य निरीक्षक पद के लिए उम्मीदवारों को 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की दो घंटे की परीक्षा होगी. इसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45 फीसदी, एससी व एसटी को 35 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी होगा. इससे कम अंक पाने वाले पास नहीं किए जाएंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. गलत जवाब पर एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे.
UKSSSC Recruitment 2022 : यहां क्लिक करके नोटिस देखें
ये भी पढ़ें
AWES Army Public School Recruitment 2022: आर्मी पब्लिक स्कूल में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
DSSSB Recruitment 2022 : दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में जूनियर इंजीनियर की बंपर वैकेंसी, करें आवेदन
आपके शहर से (देहरादून)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
[ad_2]
Source link