राष्ट्रीय

Gandhi Jayanti 2021: किसान आंदोलन पर बोले राहुल- विजय के लिए केवल एक सत्‍याग्रही ही काफी

[ad_1]

नई दिल्‍ली. महात्‍मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तीन कृषि कानून (Agricultural Law) को लेकर पिछले काफी समय से चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. महात्‍मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. इस वीडियो के साथ ही उन्‍होंने लिखा- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है. महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि.

गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक तरफ महात्‍मा गांधी के सत्‍याग्रह आंदोलन और दूसरी तरफ किसान आंदोलन को दिखाया गया है. इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है- सत्याग्रह तब और अब. असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता सत्याग्रह कर रहे हैं. वीडियो में किसान आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज की कुछ फुटेज भी दिखाई गई है.

इस वीडियो में आगे लिखा है- यहां हर दिल में बापू हैं और कितने गोडसे लाओगे? तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं, तुम्हारे अन्याय के आगे झुकते नहीं, हम भारत के वासी हैं, सत्य की राह में रुकते नहीं.

बता दें कि कृषि कानून बिल को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनो कृषि कानून को वापस ले. किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर भारत बंद का आह्वान किया था.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

büyükçekmece evden eve nakliyat

maslak evden eve nakliyat

gaziosamanpaşa evden eve nakliyat

şişli evden eve nakliyat

taksim evden eve nakliyat

beyoğlu evden eve nakliyat

göktürk evden eve nakliyat

kenerburgaz evden eve nakliyat

sarıyer evden eve nakliyat

eyüp evden eve nakliyat

fatih evden eve nakliyat